बहजोई बिजलीघर परिसर में लगाए गए तीन दिवसीय जिला स्तरीय मेगा कैंप में विद्युत से जुड़े 26 मामलों का निस्तारण किया गया। एसई विद्युत इंजीनियर विनोद कुमार ने बताया कि 17 मई तक लगने वाले मेगा कैंप में पहले दिन 50 उपभोक्ताओं की शिकायतें प्राप्त हुए। इनमें से विद्युत निगम के अधिकारियों की ओर से 26 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।