संभल में गाजियाबाद प्रकरण में हड़ताल कर रहे वकीलों ने शंकर चौराहे पर पुतला जलाकर प्रदर्शन किया। गाजियाबाद में अधिवक्ताओं पर हुई एफआईआर को रद्द करने और जिला जज का शीघ्र ही तबादला करने की मांग उठाई। जिला बार एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र वकीलों ने गाजियाबाद में वकीलों पर हुई लाठीचार्ज की निंदा की। अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए अधिनियम लागू करने की मांग की गई।