चंदौसी के स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पर मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा से पूर्व महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर अपने सिर पर कलश रख ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा निकाली। बीएमजी इंटर कॉलेज स्थित शिव मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा रामस्वरूप रोड, स्टेशन रोड होते हुए श्री सत्यनारायण मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। जहां विधि विधान से पूजा कर कथा की शुरुआत की गई। कथा वाचक आशुतोष शास्त्री ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से प्राणी का कल्याण होता है।