गुन्नौर थाना पुलिस ने ट्रांसफार्मर काट कर तांबा व लोहे की पत्ती यानि कोईल चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के दो सदस्य फरार चल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने ट्रांसफार्मर से चोरी किया गया सामान बरामद किया है। शनिवार को एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने प्रेस वार्ता कर खुलासा किया।