चंदाैसी में नगर पालिका अतिक्रमण हटाओ चला रही है। लोगों का कहना है कि सपने में भी कल्पना नहीं की थी कि जिन मकान में हम पांच छह दशक से रह रहे हैं। जिन दुकानों में अपना कारोबार कर परिवार का भरण पोषण करा रहे हैं। आज उन्हीं मकानों व दुकानों को ध्वस्त कर दिया जाएगा। अपने आप को नगर पालिका को गृह कर व जल कर देकर सुरक्षित समझ रहे परिवार मकानों के टूटने की सूचना पाकर हतप्रभ रह गए और अपने बैनामों को कागज का टुकड़ा समझ कर रोने बिलखने के अलावा कोई आसरा नजर नहीं आ रहा। अधिकारियों के आगे मिन्नतें करने के बावजूद भी उनको अपने मकान व दुकान बचाने का कोई रास्ता भी नहीं सूझ रहा।