जुनावई इलाके के गांव हकीमपुर में बृहस्पतिवार तड़के बीड़ी से झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी में सो रहे वृद्ध किसान बुद्धि सिंह (60) की मौत हो गई। इस हादसे में वृद्ध किसान का बैल भी झुलस गया। चीखें सुन कर परिजन मौके पर पहुंचे लेकिन आग में घिरे वृद्ध को बचा नहीं सके।