संभल में जामा मस्जिद प्रकरण के बाद प्रशासन सतर्क हो गया है। जुमे की नमाज को देखते हुए संभल समेत मुरादाबाद मंडल में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। पुलिस, पीएसी, आरआरएफ और मुरादाबाद-बरेली मंडल के कई थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। इसके साथ ही खुफिया एजेंसी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।