संभल में हिंसा के बाद लगातार चाैकियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। इसी के तहत दीपासराय चौक में पुलिस चौकी का लोकार्पण किया गया है। डीएम और एसपी ने हवन-पूजन कर लोकार्पण किया। मिशन नारी शक्ति के तहत कक्षा दो की छात्रा जुनैरा से फीता कटवाया गया। एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई का कहना है कि कानून व्यवस्था मजबूत किए जाने और पीड़ितों को जल्द मदद दिए जाने के लिए पुलिस चौकी का निर्माण कराया गया है।