चंदौसी में श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। लोगों ने जगह -जगह पुष्प वर्षा व जलपान के साथ शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में गतका पार्टी ने एक से बढ़कर एक हैरतअंगेज करतब दिखा कर आश्चर्यचकित कर दिया। समाज के लोग गुरु के रथ के आगे सेवा भाव करते हुए चल रहे थे।