फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संभल: 101 करोड़ की सरकारी जमीन पर कब्जे के मामले में ईओ गिरफ्तार

संभल कोतवाली पुलिस ने संभल पालिका के तत्कालीन ईओ व वर्तमान में शाहजहांपुर के सहायक नगर आयुक्त राजकुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई संभल कोतवाली पुलिस ने मुरादाबाद रोड पर ग्राम सभा की कब्जा की गई 101 करोड़ रुपये की जमीन मामले में हुई है। आरोपी ने पालिका का ईओ रहते हुए हाईकोर्ट में दाखिल याचिका को वापस ले लिया था। इसके बाद भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया और बंदरबांट किया गया। इस मामले में कुल 32 आरोपी बनाए गए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें