संभल जिले में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा व सहायता के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। डीएम राजेन्द्र पैंसिया और एसएसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने थाना संभल में महिला हेल्प डेस्क और बाल कक्ष के निर्माण एवं जीर्णोद्धार का लोकार्पण किया। महिला हेल्प डेस्क का उद्देश्य महिलाओं को त्वरित सहायता और उनकी शिकायतों का निपटारा सुनिश्चित करना है। वहीं, बाल कक्ष बच्चों के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। इन सुविधाओं को आधुनिक उपकरणों और आवश्यक संसाधनों से लैस किया गया है।