चंदौसी के श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ। कथा वाचक आशुतोष शास्त्री ने राजा परीक्षित के मोक्ष का प्रसंग सुनाया। उन्होंने कहा कि हर प्राणी के लिए श्रीमद्भागवत कथा सर्वश्रेष्ठ है। समीक ऋषि से श्रापित होने के बाद राजा परीक्षित को भागवत कथा के सुनने से ही मुक्ति मिली थी। इस कथा के सुनने से मनुष्य के सभी पापों का नाश होता है। कथा व्यास ने कहा कि भागवत सांसारिक व दैविक रहस्य को बताता है, जो इस रहस्य को समझेगा, उसे तन-मन की शांति व मोक्ष मिलेगा।