नरौली क्षेत्र की ग्राम पंचायत नगलिया बल्लू में भाजपा नरौली मंडल के अंतर्गत तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह और उमंग राष्ट्र भक्ति की भावना के साथ भाग लिया। ये तिरंगा यात्रा पूरे गांव में निकाली गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य अवधेश प्रताप सिंह, राज्यमंत्री गुलाब देवी के प्रतिनिधि चंद्रसेन उर्फ छोटू मौजूद रहे।