असमोली थाना पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति और उसके साथियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने असमोली थाने के परिसर में बैठकर हनुमान चालीसा पढ़नी शुरू कर दी। जब काफी देर तक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ तो इंस्पेक्टर भी बैठ गए और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को किसी तरह समझाया। बाद में मामला दर्ज किया गया। इसमें ग्राम प्रधान के पति समेत पांच आरोपी बनाए गए हैं।