संभल डीएम डॉ.राजेंद्र पैंसिया और एसपी केके बिश्नोई ने संभल नगर पालिका क्षेत्र में स्थित चंदौसी चौराहे का निरीक्षण किया। यहां ईओ मणिभूषण तिवारी को चौराहे के सौंदर्यीकरण और पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा लगवाने के साथ चौराहे के आसपास हुए अवैध अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए। इसके बाद शंकर चौराहे का निरीक्षण किया। जहां भगवान परशुराम की प्रतिमा लगवाने के निर्देश दिए।