गाजियाबाद प्रकरण को लेकर चंदौसी बार एसोसिएशन के तत्वावधान में अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रह कर जोरदार आंदोलन किया। जिला न्यायालय के बाहर सड़क पर जाम लगा दिया और पुलिस के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। करीब आधा घंटा तक जाम लगाने के बाद अधिवक्ताओं ने बैठक की। बैठक में अधिवक्ताओं ने गाजियाबाद में अधिवक्ता साथियों पर हुए लाठी चार्ज करने वाले पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की।