फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहजोई की राइस मिल में हादसा, 15 फीट गहरे चैंबर में उतरे दो मजदूरों की जहरीली गैस से मौत

अमित शर्मा Updated Thu, 25 Jun 2026 07:18 PM IST

बहजोई में ईसमपुर रोड पर स्थित एसआर राइस मिल में जहरीली गैस की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह घटना बुधवार-बृहस्पतिवार की देर रात मक्का से नमी हटाने वाली मशीन के गहरे चैंबर में हुई। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने दोनों शवों को बाहर निकाला। सुबह डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई माैके पर पहुंचे। एसआर राइस मिल कस्बा बहजोई निवासी पवन कुमार वार्ष्णेय की है। मुरादाबाद के गांव सधाराम सहाय गांव निवासी ओमपाल (32) और विजय पाल (42) इस मिल में काम करते थे। ओमपाल मजदूर जबकि विजय फोरमैन के पद पर कार्यरत था। बुधवार की रात ओमपाल मक्का की नमी हटाने वाली मशीन के करीब 15 से 20 फीट गहरे चैंबर में काम कर रहा था। उसी दौरान जहरीली गैस के कारण वह चैंबर में बेहोश हो गया। उसे बेहोश देखकर फोरमैन विजय उसे बचाने के लिए नीचे उतरा। विजय भी जहरीली गैस की चपेट में आकर बेहोश हो गया। नजदीक में खड़े बरेली निवासी नरेंद्र ने दोनों लोगों को बेहोश होते हुए देखा तो शोर मचाया और अन्य मजदूरों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद किसी तरह दोनों लोगों को बाहर निकालकर चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत होने की पुष्टि की गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें