फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में अलग-अलग सड़क हादसों दो की मौत, छह घायल

डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 May 2025 10:32 AM IST

बेहट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो सड़क हादसे में हुए। इनमें एक युवती समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह घायल हुए है। घायलों में पांच बच्चे शामिल है। पहला हादसा रात करीब नौ बजे शाकंभरी देवी रोड पर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास हुआ। शाकंभरी देवी की तरफ से तेज गति से आ रही एक कार ने बाइक सवार दूध का काम करने गांव पाजरणा निवासी साजिद (45) पुत्र गफूर को टक्कर मार दी। हादसे साजिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा हादसा दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर गांव सुल्तानपुर माली उर्फ मीरगढ़ के पास हुआ। थाना मिर्जापुर के गांव खेड़ी निवासी शहजाद और उसके परिवार के बच्चे दो बाइकों पर सवार होकर बेहट आ रहे थे। उनकी बाइक से सामने से आ रहे बाइक सवार हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब निवासी समीर टकरा गया। तीनों बाइक और उन पर सवार लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में रेशमा (20) पुत्री शहजाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शहजाद का बेटा आरिश (11) व तामिश (9) नाजिया (9) पुत्री खालिक, अरमान (15) व मंतशा (18) पुत्र तासिन और समीर गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को बेहट सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गयाहै।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें