सहारनपुर बड़गांव में शुक्रवार को महाराणा प्रताप की जयंती के मौके पर कस्बा स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष ठाकुर रविन्द्र सिंह व क्षेत्रीय ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। बड़गांव ग्राम प्रधान शिवकुमार सिंह ने बताया कि सबसे पहले महाराणा की प्रतिमा को गंगा जल व दूध से नहलाया गया। इसके बाद मुख्य अतिथियों द्वारा कस्बा स्थित महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की गई।