फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में युवक के पीछे पड़ी नागिन, अब तक चार बार काटा, सपेरे को भी नहीं छोड़ा

सहारनपुर जनपद के बड़गांव क्षेत्र के गांव चिराऊं में एक नागिन युवक के पीछे पड़ी है। नागिन युवक को चार बार काट चुकी है। परिजनों ने सपेरे को बुलवाया और नागिन को पकड़वाया। सपेरे ने नागिन को गांव दूर से ले जाकर छोड़ दिया। लेकिन नागिन ने सपेरे को भी नहीं बख्शा और उसको भी डंस लिया। युवक जब खेत पर गया तो नागिन दोबारा उसे काट लिया। हालांकि, युवक और सपेरे का इलाज कराया जा चुका है। क्षेत्र के गांव चिराऊ निवासी गौरव पुत्र चरण सिंह के पीछे नागिन पांच दिन से पीछे पड़ी है। परिजनों ने बताया कि गौरव के घर के पास भी नागिन आ गई थी। युवक को खेत में तीन बार नागिन ने डसा है। इससे घबराए परिजनों ने सपेरे को बुलवाया। सपेरे ने नागिन को पकड़ लिया। सपेरे ने बताया कि यह नाग नहीं नागिन है। सपेरा नागिन को गांव से दूर हिंडन नदी के पास ले गया और जैसे ही छोड़ने लगा तो उसे भी नागिन ने डंस लिया। सपेरे ने खुद ही अपना उपचार कर लिया। मंगलवार को गौरव खेत पर पानी चलाने गया, लेकिन नागिन फिर वहां आ गई, उसने युवक को दोबारा काट लिया। परिजनों ने आनन-फानन में चिकित्सक के यहां ले जाकर गौरव का इलाज कराया और झाड़ फूंक भी कराई। यह घटना चर्चा का विषय बनी है। ग्रामीणों और युवक के परिजनों भी दहशत में है। यह नहीं पता लग पा रहा है कि नागिन युवक के पीछे क्यों पड़ी है?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें