सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी सहित घाड़ क्षेत्र की नदियां पूरी रात उफान पर रहीं। सुबह होने तक भी जलस्तर कम नहीं हुआ। सिद्धपीठ में एक बार फिर जिला पंचायत द्वारा शारदीय नवरात्र मेले की तैयारियों पर पानी फिर गया। तेज बहाव में लोहे का अस्थायी पुल, बैरिकेडिंग और नाला निर्माण सामग्री बह गई।