फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: बरेली जाने की घोषणा पर सांसद चंद्रशेखर को पुलिस ने किया डिटेन

डिंपल सिरोही Updated Thu, 02 Oct 2025 10:44 AM IST

सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद की बरेली जाने की घोषणा के बाद पुलिस ने उन्हें उनके घर पर डिटेन कर दिया। हरिजन कॉलोनी स्थित उनके आवास को जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस बैरिकेट्स लगाकर निगरानी कर रही है। सांसद ने बुधवार रात एक्स पर पोस्ट किया था कि वह कल बरेली जाकर वहां के हालातों का जायजा लेंगे और इस दौरान पीड़ित परिवारों से भी मुलाकात करेंगे। सांसद रात 12 बजे पुरकाजी से अपने छुटमलपुर स्थित आवास पर पहुंचे थे। इसके बाद से ही यहां पुलिस तैनात कर दी गई। दिन निकलते-निकलते जिले के सात थानों की पुलिस छुटमलपुर पहुंच गई थी। सीओ मुनीष चंद्र और सीओ एल आई यू पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे हैं। हालांकि सांसद अपने आवास के अंदर ही थे और उन्होंने किसी से मुलाकात भी नहीं की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें