सहारनपुर के गागलहेड़ी से होकर हरिद्वार से लौट रहे कांवड़ियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान के शिवभक्त तेज धूप और गर्मी के बावजूद 'बोल बम' के जयघोष के साथ अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। कांवड़ यात्रा को सुरक्षित और सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरे मार्ग पर निगरानी बनाए हुए है।