जिलाधिकारी मनीष बंसल के आदेशों के बाद कलक्ट्रेट में नो हेलमेट-नो एंट्री सिस्टम लागू कर दिया गया। बुधवार से केवल उन्हीं दोपहिया वाहनचालकों को अंदर जाने दिया जा रहा है, जो हेलमेट लगाए हुए हैं। दोपहिया वाहन पर सवार दोनों लोगों के लिए हेलमेट अनिवार्य किया गया है। कलक्ट्रेट के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो बिना हेलमेट वालों को अंदर नहीं जाने दे रहे।