एक समय वह था, जब अंडर-16 में चयन न होने पर प्रशांतवीर इतने निराश हुए थे कि क्रिकेट छोड़ना चाहते थे, लेकिन उनके कोच राजीव गोयल उर्फ टप्पू ने उनको होंसला बढ़ाया तथा और कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया। नतीजा, आज प्रशांतवीर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनके चयन से सहारनपुर डिस्टि्रक्ट क्रिकेट एसोसिएशन पदाधिकारियों और एकेडमी के खिलाड़ियों में खुशी की लहर है।