सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी में चल रहे चैत्र नवरात्र मेले के दौरान अष्टमी एवं नवमी के अवसर पर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। जिलाधिकारी मनीष बंसल एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने मंदिर परिसर व मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उनके द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम दर्शन व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, पार्किंग, मेडिकल कैंप, सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली तथा अनाउंसमेंट सिस्टम का बारीकी से निरीक्षण किया।