सहारनपुर जनपद के बिहारीगढ़ में दिल्ली देहरादून नेशनल हाईवे पर शिवालिक की पहाड़ियों में डांट काली मंदिर के निकट देहरादून की ओर से गत्ते से भरा आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया जिससे यातायात बाधित हो गया इस दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गई । ट्रक के पलटने से दोनों साइड में पांच से 6 किलोमीटर लंबा जाम लग गया । जिस पर सफर करने वाले यात्रियों को जाम में फंसे रहने से बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा शिवालिक की पहाड़ियों में जाम लगना आम बात हो गई है लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है जाम खुलवाने के लिए यात्री अपनी गाड़ीयों से उतरकर जाम खुलवाने में मदद करते हैं । जाम मे फंसने से सबसे बड़ी समस्या एबुलेंस में जा रहे हैं इमरजेंसी मरीज को होती है जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा होता है । शिवालिक की पहाड़ियों में न तो किसी कंपनी का नेटवर्क होता है जो अपने परिजनों से संपर्क कर सके । तथा ना ही पीने के लिये पानी मुहईया होता है ऐसी जगह जाम लगने से सफर करने वाले यात्रियों के लिए जी का जंजाल हो जाता है । दस मिनट का सफर यात्रियों को2 से 3 घंटे में तय करना पड़ा