फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur: अग्निवीर भर्ती में बिजनौर के 880 अभ्यर्थी दौड़ में सफल

Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Aug 2026 11:03 AM IST

सहारनपुर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को बिजनौर जिले की नजीबाबाद, बिजनौर सदर और धामपुर तहसील के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सेना की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार तीनों तहसीलों से कुल 1,250 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। 1,115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में लिया हिस्सा भर्ती रैली में बुलाए गए अभ्यर्थियों में से 1,115 ने दौड़ में भाग लिया। इनमें 880 अभ्यर्थियों ने दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर ली। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया कराई जा रही है। 13 जिलों के 25,920 अभ्यर्थी होंगे शामिल भर्ती रैली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना के साथ पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। स्टेडियम में 13 जिलों के कुल 25,920 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया में सबसे अंत में सहारनपुर जिले के अभ्यर्थी शामिल होंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें