सहारनपुर सोशल मीडिया के माध्यम से हिन्दुओं की भावनाओं को भड़काने वाली पोस्ट करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड करके गोमूत्र से संबधित कमेंट व अंधभक्त आदि शब्दों का प्रयोग किया था। जिसमें हिन्दू संगठनों के लोगों में रोष पनप गया था। पुलिस ने बताया कि पोस्ट अपलोड करने वाले कस्बा अंबेहटा निवासी व्यक्ति अब्दुल मालिक को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में विहिप के जिलाध्यक्ष दिग्विजय त्यागी, अमित चौधरी, राजीव चौधरी, प्रदीप वशिष्ठ आदि ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की साथ ही वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे गोवंश को काटने का अंदेशा जताते हुए जांच करने की मांग की। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि आरोपी अब्दुल के खिलाफ पुलिस ने नकुड़ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।