छुटमलपुर में लायंस क्लब के तत्वावधान में कस्बे के सहारनपुर रोड पर रक्तदान और नेत्रदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने रक्तदान कर जनकल्याण की भावना का प्रदर्शन किया। इस दौरान इच्छुक लोगों ने नेत्रदान के लिए संकल्प पत्र भी भरे। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि जोन अध्यक्ष लायन अनिल सैनी ने किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी भी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। हम रक्तदान करके संकट में पड़े किसी भी मनुष्य का जीवन बचा सकते हैं। कार्यक्रम में सभासद विकास तोमर और किरण पाल सिंह ने भी विचार रखें। शिविर के आयोजक एमजेएफ लायन डॉक्टर वीके मित्तलए सचिव लायंस क्लब छुटमलपुर रहे। इस दौरान राजवीर सिंहए नरेश खुरानाए गुरदीप सिंहए मुकेश सैनीए सतीश राठौरए राजकुमार मित्तलए सुशील कुमार मित्तलए अमित गुप्ताए रवि चौहान के साथ ही जिला ब्लड बैंक से रेणुकाए आबिदए विवेक कुमार की टीम ने सहयोग किया।