सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर हिंडन पुल के पास कुछ कांवड़ियों ने जीजा-साले को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कांवड़ियों ने उनकी बाइक तोड़कर सड़क किनारे खाई में फेंक दी। आरोप था कि जीजा-साले की बाइक टकराने से उनकी कांवड़ खंडित हुई है। घायलों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने हरियाणा के करनाल जिले के सात कांवड़ियों को नामजद और कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है।