फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर में पंचमुखी तपस्या के पूर्ण होने पर हुआ हवन व भंडारे का आयोजन

डिंपल सिरोही Updated Mon, 09 Jun 2025 05:10 PM IST

सहारनपुर के अंबेहटा में श्री शम्भू पंचदशनाम अवाहन अखाड़ा के सदस्य व श्री राऊवाला प्राचीन सिद्ध पीठ महादेव मंदिर अंबेहटा के महंत बाबा लाल गिरी महाराज द्वारा मंदिर परिसर में की जा रही 41 दिवसीय पंचमुखी अग्नि तपस्या सोमवार को पूर्ण हो गई। तपस्या के पूर्ण होने पर मंदिर में हवन व भंडारे का आयोजन हुआ। जिसमें साधू मंडली के अलावा काफी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। महन्त बाबा लाल गिरी महाराज ने जन कल्याण के लिए मंदिर में पंचमुखी अग्नि तपस्या शुरू की थी। सोमवार को पूर्णाहुति के साथ तपस्या पूर्ण हो गई। श्रद्धालुओं ने शंखनाद के साथ बाबा लाल गिरी महाराज का स्वागत किया। इस मौके पर सर्वानंद घाट हरिद्वार के थानापति रवि गिरी महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि सबकी भलाई में अपनी भलाई देखने वाले लोग जीवन में कभी दुखी नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि पंचमुखी अग्नि तपस्या का उद्देश्य जन मानस को शांति व सदभाव का संदेश देना है। मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। बडी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें