फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुठभेड़ में गोकश गिरफ्तार: सहारनपुर के चिलकाना में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़

सहारनपुर जनपद के चिलकाना में पुलिस ने शुक्रवार देर रात मुठभेड़ के दौरान गोकश आमिर को गिरफ्तार किया है। उसके पैर में गोली लगी है। उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पुलिस ने तमंचा, कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार पुलिस टीम के साथ डिंडोली-खेड़ा मार्ग पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुमटी के जंगल में कुछ लोग गोकशी की तैयारी कर रहे हैं। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दो व्यक्ति एक गोवंश को पेड़ से बांधकर वध की तैयारी में जुटे थे। पुलिस को देखकर आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को दबोच लिया गया, जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आमिर निवासी गांव खेड़ा मेवात, थाना चिलकाना के रूप में हुई है। आमिर पर गोकशी, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो खोखे, दो जिंदा कारतूस, गोकशी के उपकरण और एक जिंदा गोवंश बरामद किया गया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ----

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें