फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सहारनपुर में हुए प्रिंस हत्याकांड में बड़ा खुलासा, पड़ोसी निकला हत्यारा, बहाने से ले गया था साथ

सहारनपुर के देवबंद के भायला खुर्द में हुए प्रिंस हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। हत्याकांड को पड़ोसी अंकित पुत्र जोगिंद्र ने अंजाम दिया, जो गलत नीयत के चलते प्रिंस को अपने साथ गन्ने के खेत में ले गया था। विरोध करने पर ईंट से वार कर उसकी हत्या कर दी थी। ऐसे समझे मामला भायला खुर्द गांव निवासी प्रिंस 12 पुत्र कंवरपाल 24 फरवरी को दोपहर बाद लापता हो गया था। परिजनों ने देवबंद थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा रखी थी। 25 फरवरी को तलाशी अभियान के दौरान प्रिंस का शव घर से थोड़ी दूर गन्ने के खेत में नग्न अवस्था में मिट्टी में दबा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में अंकित पुत्र जोगिंद्र निवासी भायला खुर्द को गिरफ्तार किया, जो प्रिंस का पड़ोसी है और नशे का आदी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें