फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव डिंडोली खेड़ा में आर्य सम्मेलन शुरू, वक्ताओं ने कहा-वेद हमारी सनातन संस्कृति है -

डिंपल सिरोही Updated Sat, 24 May 2025 04:59 PM IST

सहारनपुर जनपद के चिलकाना में गांव डिंडोली खेड़ा में आर्य समाज का दो दिवसीय वार्षिक उत्सव यज्ञ एवं प्रवचन के साथ प्रारंभ हो गया। शनिवार को वार्षिकोत्सव में बोलते हुए मुख्य वक्ता शिवकुमार शास्त्री ने कहा कि वेद हमारी सनातन संस्कृति है। जिसके विपरीत चलकर ही मनुष्य आज दुखी है। हमारी आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में बहुत परिवर्तन हो गए हैं। इन्हीं परिवर्तनों के कारण आज बच्चों में अच्छे संस्कार नहीं बन पा रहे हैं। हमारे बच्चों को वैदिक संस्कृति की जानकारी तो है, लेकिन उसके प्रति श्रद्धा नहीं है। बच्चों में पाश्चात्य संस्कृति का प्रभाव उन्हें निरंतर अवनति की तरफ ले जा रहा है। योगाचार्य डॉ. संदीप आनंद ने कहा कि यज्ञ संसार का सबसे श्रेष्ठ कर्म है। हमारे सभी संस्कार जन्म से लेकर मृत्यु तक सभी यज्ञ के माध्यम से होते हैं। उन्होंने कहा कि आज विश्व की सबसे बड़ी समस्या ग्लोबल वार्मिंग है। जिसका एकमात्र उपाय यज्ञ करना तथा अधिक से अधिक पेड़ लगाना है। बहन संगीता आर्य ने भजनों के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों को दूर करने का आह्वान किया। स्वामी कृष्णानंद, स्वामी सुतीक्ष, मास्टर जयपाल आर्य, डॉ. अशोक आर्य, उमेश आर्य, ब्रह्मचारी प्रशांत आर्य ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान प्रवेश आर्य, बृजपाल आर्य, अंकित, सुखदेव, मास्टर निर्भय, संजय, अमित, शुभम आदि उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें