सहारनपुर में बड़गांव क्षेत्र में किसानों के निजी नलकूप से चोरी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। उसने क्षेत्र के कई किसानों के निजी नलकूपों से चोरी की है। उसके पास चोरी का सामान बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीन मई को बड़गांव क्षेत्र में किसानों के कई नलकूपों पर विधुत उपकरणों की चोरी हुई थी। ग्रामीणों की तहरीर के पर उस समय रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। पुलिस बताया कि किसानों की सूचना पर एक युवक चोरी किए हुए सामान को लेकर बेलडा गंग नहर पुल के रास्ते की ओर जा रहा है। पुलिस बेलडा नहर पुल के पास पहुंची तो पुलिस को देखकर वह युवक भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी करके युवक को पकड़ लिया और थाने ले गई। पुलिस ने पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम शाहरूख पुत्र सराफत निवासी ग्राम नूनाबडी थाना बड़गांव बताया है। उसके पास से एक कट्टे में 15 मीटर बिजली की केबिल, चार किलो ताबे का तार, एक विधुत मोटर व उपकरण काटने के औजार आदि बरामद हुए है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा है। पुलिस पूछताछ में आरोपी शाहरुख ने बताया कि वह कक्षा दस पास है। एक जनसेवा केन्द्र पर कार्य कर रहा है अधिक पैसा कमाने की चाहत में उसने नलकूप से विधुत उपकरण चोरी कर बेचना शुरू कर दिया था।