फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: खनन माफिया हाजी इकबाल की 21 करोड़ की संपत्ति कुर्क, देखिए वीडियो

Mon, 02 May 2022 08:24 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सहारनपुर के बेहट में खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाला की कुर्क की गई 21 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्तियों पर सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने सरकारी बोर्ड लगा दिए। इस कार्रवाई से पहले संबंधित गांव में मुनादी व लाउडस्पीकर के जरिए अनाउंसमेंट भी किया गया। टीम ने मिर्जापुर पोल, शाहपुर गाड़ा, शेरपुर पेलो और रोशनपुर पेलो में करीब 300 बीघा भूमि पर सरकारी बोर्ड लगाए। इसके साथ ही अन्य संपत्तियों पर भी बोर्ड लगाने की कार्रवाई देर रात तक चलती रही। मंगलवार यानी आज भी कुर्क की गई संपत्तियों पर बोर्ड लगाने की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें