पटवाई क्षेत्र में गोकशी करने पहुंचे दो आरोपियों और पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया, जिसको गिरफ्तार कर लिया गया है। एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने मौके से अवैध तमंचा, कारतूस, पशु काटने के उपकरण और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की है।