फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर जेल से हुए रिहा हुए सपा नेता आजम खां, घर के बाहर सन्नाटा, रामपुर में पुलिस-प्रशासन अलर्ट

मपुर में आजम खां की रिहाई के बाद रामपुर में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शाम चार बजे तक सपा नेता के रामपुर पहुंचने की उम्मीद है। इससे पहले सपा नेता आजम खां को लेने पहुंचे कार्यकर्ताओं की 15 गाड़ियों का सीतापुर पुलिस ने चालान कर दिया। समर्थकों का कहना था कि पुलिस ने सभी वाहनों का गलत तरीके से चालान काटा है। इस कार्रवाई से सपाइयों में आक्रोश है। सपा नेता आजम खां को मंगलवार दोपहर बाद सीतापुर जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय जेल परिसर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रही। आजम खां जेल से दो गाड़ियों के काफिले के साथ बाहर निकले। उन्हें लेने के लिए रामपुर से पुत्र अदीब, अब्दुल्ला आजम समेत अन्य लोग गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें