फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबाद में सांप ने महिला को डसा, 24 घंटे बाद तोड़ दिया दम

नवाबपुरा गांव के रहने वाले नन्हू की पत्नी रामवती (30) की मौत झाड़-फूंक के चलते हो गई। बुधवार रात को वह बच्चों संग जमीन पर सो रही थी। इस बीच उसे जहरीले सांप ने डस लिया। चीखपुकार सुनकर परिजन जागे लेकिन उन्हें सीधे अस्पताल ले जाने के बजाय पहले पड़ोसी गांव शाहपुर देव फिर संभल और बदायूं बिसौली के हकीमों और झाड़-फूंक करने वालों के पास ले गए। करीब चार-पांच घंटे का कीमती समय इसी झाड़-फूंक में बर्बाद हो गया। महिला की हालत बिगड़ती रही और आखिरकार शुक्रवार को जब रामवती को बदायूं जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें