भारत स्काउट व गाइड की ओर से चल रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन बच्चों को जीवनोपयोगी कौशल सिखाए गए। शाहबाद नगर के जनहित कमला ईडन गार्डन इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर में जिला संगठन आयुक्त स्काउट जीतू कुमार ने प्रतिभागियों को गांठे बांधना, बिना बर्तन भोजन बनाना, टेंट लगाना, प्राथमिक उपचार, रंगोली बनाना तथा गैजेट तैयार करने की जानकारी दी।