पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बिना नाम लिए सपा नेता आजम खां पर तंज कसा। कहा कि उन्हें सियासत से पहले सेहत की चिंता करनी चाहिए। आई लव यू मोहम्मद विवाद पर उन्होंने कहा कि विवाद आस्था पर नहीं बल्कि प्रदर्शन के पाखंड पर है। उन्होंने कहा कि मुल्क उनकी अस्मिता है और मोहम्मद साहब उनकी आस्था, जिसे अराजकता की आफत नहीं बनने देना चाहिए। नकवी के स्वागत में भाजपा जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार समेत कई नेता मौजूद रहे।