फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रामपुर के भोट थाने में घुस गया अजगर, पुलिसकर्मियों में मच गई भगदड़

भोट थाना परिसर में 13 फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने पर पुलिस कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर अजगर को पीपली वन में छोड़ दिया। सोमवार की रात पुलिस कर्मी खाना खाकर गश्त के लिए निकल रहे थे। इसी बीच परिसर में अचानक अजगर दिखाई दिया। अचानक हलचल मचने के बाद थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी व आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। भीड़ को देख अजगर थाना परिसर से बाहर हाईवे किनारे बने गड्ढे पर पहुंच गया। पुलिस कमियों की सूचना पर हाईवे पर गश्त पर निकले थानाध्यक्ष निशा खटाना भी मौके पर पहुंची। इसके साथ वन विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें