फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा में टक्कर से जीप के बोनट पर आ गया चालक, दाैड़ा दी कार, चिल्लाता रहा युवक

बिलासपुर में एक जीप चालक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। आरोप है कि जीप रोकने के लिए सामने खड़ा ई-रिक्शा चालक उछलकर जीप के बोनट पर पहुंच गया, जिसे जीप चालक कुछ दूर तक घुमाता रहा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी जीप चालक को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बुधवार दोपहर नगर के पटेल चौक के पास की घटना दिखाई दे रही है। वीडियो के अनुसार, एक जीप चालक तेज गति से आ रहा था, तभी सामने आ रहे ई-रिक्शा से उसकी टक्कर हो गई, जिससे ई-रिक्शा पलट गया। इसके बाद ई-रिक्शा चालक जीप के आगे खड़ा हो गया। टक्कर के कारण वह उछलकर जीप के बोनट पर पहुंच गया और जीप चालक उसे कुछ दूरी तक ले गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। कुछ दूर जाने के बाद लोगों ने जीप चालक को पकड़ लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी मनप्रीत सिंह निवासी संत नगर कॉलोनी को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि जीप चालक को शांतिभंग में गिरफ्तार किया गया है। वहीं, सीओ हर्षिता सिंह ने वीडियो वायरल होने की पुष्टि नहीं की और मामले की जांच कराने की बात कही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें