फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरपीएस मान्यता केस में पत्नी समेत आजम खां पर आरोप तय, बीएसए दफ्तर के बाबू पर कसा शिकंजा

सीतापुर जेल से रिहा होने के करीब एक माह बाद सपा नेता आजम खां पर फिर कानूनी शिकंजा कसा है। रामपुर पब्लिक स्कूल की मान्यता लेने में फर्जीवाड़ा करने पर कोर्ट में बुधवार को उन पर आरोप तय हुए। इस मामले में उनकी पत्नी डाॅ. तजीन फात्मा व बीएसए दफ्तर के बाबू के खिलाफ भी आरोप तय किए गए हैं। इससे पहले सपा नेता पत्नी के साथ कोर्ट में पेश हुए जहां उन्होंने कई मामलों में अपनी हाजिरी लगाई। इन मामलों में अलग-अलग तारीखों पर सुनवाई होनी होगी। सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम होती नजर नहीं आ रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें