फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी कारोबारी के घर व फैक्ट्री पर केंद्रीय जीएसटी का छापा

अमित शर्मा Updated Sat, 18 Jul 2026 11:48 AM IST

रामपुर। केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) मेरठ की टीम ने बुधवार को लकड़ी कारोबारी जकीउल्लाह खान के आवास और भमरोवा स्थित उनकी लकड़ी फैक्ट्री पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ की और फैक्ट्री से जुड़े अभिलेखों तथा खातों की गहन जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि सुबह से ही केंद्रीय जीएसटी की टीम फैक्ट्री और आवास पर मौजूद रही। अधिकारियों ने कारोबारी के वित्तीय रिकॉर्ड, खरीद-बिक्री से संबंधित दस्तावेज और अन्य कारोबारी अभिलेखों की जांच की। टीम ने कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर उनका सत्यापन भी शुरू किया है। सूत्रों के अनुसार, जांच के दौरान कारोबारी से कर संबंधी विभिन्न बिंदुओं पर पूछताछ की गई। समाचार लिखे जाने तक केंद्रीय जीएसटी की टीम की कार्रवाई जारी थी और अधिकारियों ने फिलहाल जांच पूरी होने तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है। छापेमारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र में दिनभर चर्चाओं का माहौल बना रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें