ठियोग नगर परिषद में खाली पड़े अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर बाजी मारी है। नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल ग्रोवर और उपाध्यक्ष नीतू मेहता चुने गए। दोनों ने कहा कि रुके हुए कार्यों को पूरा करने और नए विकासात्मक कार्यों को प्राथमिकता देने का लक्ष्य रखा है। इस चुनाव में विवेक थापर और दिनेश बिट्टू ने समर्थन दिया। यह चुनाव एसडीएम ठियोग मुकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। इसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को उनके समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया और बधाई।