शाहबाद के मित्रपुर गांव में आठ वर्षीय बालक दाने आल रजा की नाले में गिरकर डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार मातम पसरा हुआ है। पिता मुशाहिद ने बताया कि उनका बेटा दाने आल रजा बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे ईशा की नमाज अदा करने के लिए घर से निकला था। नमाज के बाद जब वह देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने पहले आस-पास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के पास मौजूद मोबाइल नंबर को ट्रेस कराया। लोकेशन घर के आस-पास मिलने पर परिजन और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से तलाश तेज की। इसी दौरान कुछ लोग नाले में नीचे उतरे, जहां बालक मुंह के बल पानी में पड़ा मिला।