संभल की जामा मस्जिद के मामले को लेकर रामपुर जिले में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। पुलिस प्रशासन ने अलर्ट जारी करते हुए जिलेभर में सतर्कता बढ़ाई। सभी थाना प्रभारियों को मस्जिदों पर चौकसी बरतने और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाई और ड्रोन कैमरों से निगरानी की व्यवस्था की। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात किया गया। स्थानीय प्रशासन का कहना है कि माहौल शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए हरसंभव कदम उठाए जा रहे हैं।