समाजवादी पार्टी के बड़े नेता आजम खान सहित चार लोगों पर एसआईटी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। एफआईआर जल निगम भर्ती घोटाले को लेकर दर्ज की कई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि हमने तो लोगों को रोजगार देने का काम किया था। अब तो देश में दो ही लोग ईमानदार रह गए हैं एक मोदी और दूसरे योगी।